फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दूसरे की भूमि का एग्रीमेंट करने पहुंचे तीन शातिर दबोचे

दूसरे की भूमि का एग्रीमेंट करने पहुंचे तीन शातिर दबोचे

Mon, 04 Jun 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
दूसरे की भूमि का एग्रीमेंट करने पहुंचे तीन शातिर दबोचे
यूपी पुलिस - फोटो : demo pic
कासगंज। सोमवार की शाम तहसील में दूसरे की भूमि का एग्रीमेंट करने के लिए तीन जालसाज पहुंच गए। शक होने पर इन्हें दबोच लिया। जालसाजों के पास से असली भूमालिक का आधार कार्ड आदि बरामद किया है। जालसाजी का खुलासा होने पर तहसील परिसर में लोगों ने जालसाज की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

खंजी नगला निवासी भूदेव पुत्र दरबारी लाल ने प्रापर्टी डीलर के माध्यम से अपनी जमीन का सौदा किसी को कर दिया। जमीन का सोमवार को क्रेता से एग्रीमेंट किया जाना था। प्रापर्टी डीलर क्रेता को लेकर पहुंचा तो जालसाज एग्रीमेंट करने के लिए उनके सामने आए। एग्रीमेंट की कार्रवाई शुरू हुई तो प्रापर्टी डीलर व अन्य लोगों को जालसाजों पर शक हुआ। उन्होंने भूमि के असली स्वामी से संपर्क किया तो जालसाजों का भंडाफोड़ हो गया। भूदेव भी अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। जालसाजी का पता चलने पर लोगों ने तीन जालसाजों को दबोच लिया और उनकी धुनाई कर दी। तहसील परिसर पर जालसाजी के इस मामले को लेकर हंगामा होने लगा। पकड़े गए जालसाजों में राकेश पुत्र राम स्वरूप निवासी गढ़ी बनहना हाथरस, इकबाल पुत्र नजीर निवासी गढ़ी चकेरी कासगंज, ताराचंद पुत्र रामौतार निवासी खाते फरीदपुर सहावर थे। पुलिस जालसाजों से पूछताछ कर रही है। जालसाजों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जालसाजों के खिलाफ भूदेव ने मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed