फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खरबूजा तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा

खरबूजा तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा

Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खरबूजा तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा
खरबूजा तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। खरबूजे के खेत से खरबूजा तोड़ने के आरोप में गांव के दबंग ने एक किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। किशोरी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

थाना मलावन के गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी रघुवीर सिंह का 17 वर्षीय बेटा शिव कुमार सोमवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेतों में घरेलू हॉकी मैच खेल रहा था। खेल-खेल में गेंद गांव के ही पप्पू उर्फ विजय पुत्र श्रीपाल के खेत में चली गई। गेंद उठाने के लिए शिव कुमार खेत में गया। आरोप है कि इस दौरान शिवकुमार खेत से खरबूजा तोड़ने लगा और पप्पू ने देख लिया।
विज्ञापन


पप्पू ने शिव कुमार को पकड़ लिया और उसकी शर्ट उतारकर खेत पर खड़े शहतूत के पेड़ से बांध लिया। इस दौरान गांव के काफी लोग भी एकत्रित हो गए लेकिन किसी ने शिवकुमार को नहीं बचाया। इसके बाद पप्पू ने डंडे से शिव कुमार को जमकर पीटा। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। घटना की जानकारी पर शिव कुमार के परिजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 शिव कुमार के परिजनों के आने पर पप्पू भाग खड़ा हुआ। इधर, पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में शिवकुमार ने परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी मलावन ने बताया है कि आरोपी पप्पू उर्फ विजय के खेत में खरबूजे की फसल खड़ी है। खेत से शिव कुमार खरबूजा तोड़ने गया था। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और नंगा कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed