{"_id":"5aeda4c04f1c1b5c098b82cf","slug":"51525523648-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अब नहीं दिखेगी सीवर की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अब नहीं दिखेगी सीवर की गंदगी
Updated Sat, 05 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पालिका क्षेत्र में अब सड़कों पर सिल्ट फैली नजर नहीं आएगी। सीवर सफाई के दौरान होने वाले प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। विभाग सीवर सफाई के लिए अब 27 लाख की सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन लाया है। इस मशीन ने नगर पालिका क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया।
शनिवार को पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने करहल चौराहा स्थित वाटरबक्स में सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन का उद्घाटन करते हुए मशीन को नगर पालिका क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए रवाना किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज सिंह ने बताया कि सीवर लाइन चोक होने की दशा में उसकी सफाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
अवर अभियंता जल कल विभाग पूरन सिंह ने बताया कि इस मशीन की क्षमता एक बार में 10 हजार लीटर मल सक्शन करने की है। नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि इस मशीन के आने से नगर पालिका की सड़कों पर सिल्ट नहीं बिखरेगी। सभासद दीपक सिंह, जश्वीर सिंह, धनेश कुमार, नगर पालिका के बाबू विशेष कुमार यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।