{"_id":"5ad4b5654f1c1bb56a8b4693","slug":"51523889509-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बाइक पर लिफ्ट देकर लूट ली एक लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को बाइक पर लिफ्ट देकर लूट ली एक लाख की नकदी
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख(मथुरा)। मगोर्रा के गोवर्धन रोड पर सोमवार को सिंडिकेट बैंक के समीप राजस्थान के किसान से बाइक सवारों ने एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। इन बाइक सवारों ने किसान को गोवर्धन तिराहे से कुछ आगे लिफ्ट देकर बैठाया था।
बेटी से उधार लिए गए एक लाख रुपये लौटाने के लिए किसान राजस्थान से मगोर्रा आया था। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। भरतपुर के कामां निवासी दुली बघेल पुत्र पूरन सिंह की दो बेटियों का विवाह थाना मगोर्रा के गांव एमलकलां में हुआ है
। सात माह पहले एक लाख रुपये उधार लेकर गया किसान सोमवार की सुबह लौटाने आ रहा था। बस से गोवर्धन तिराहे पर उतरकर पैदल चलने लगा। इसी बीच बाइक सवार आए दो युवकों ने किसान को लिफ्ट दे दी। दोनों युवक बाइक के बीच में बैठाकर किसान को लेकर चले।
विज्ञापन
गोवर्धन रोड पर सिंडिकेट बैंक के समीप किसान को उतार दिया। किसान ने देखा तो कुर्ते की जेब से नकदी पार हो गई और कुर्ते पर ब्लेड का कट लगा हुआ था। किसान ने शोर मचाया, पर तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं लगा सुराग
सौंख। लूट की वारदात के बाद हरकत में आई मगोर्रा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण हाथ नहीं लगा है। इतना जरूर है कि पुलिस खुलासे का दावा कर रही है।
अकेले वृद्धों को निशाना बनाता है बाइक सवार गैंग
सौंख। यह कोई पहला मामला नहीं, जब बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर किसान को शिकार बनाया हो। मगोर्रा कसबे में बाइक सवारों का यह गैंग वारदातों को अंजाम देता है। इनके निशाने पर वह वृद्ध होते हैं, जो कि अकेले होते हैं। कुछ दिन पहले भी एक वृद्धा को बाइक सवार गैंग ने निशाना बनाकर लूटपाट की थी। ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि पुलिस सजग और सतर्क हो तो ऐसी वारदातों पर अंकुश लग सकता है।