फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मजदूर से पांच हजार लूटे

मजदूर से पांच हजार लूटे

Wed, 11 Apr 2018 07:49 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
मजदूर से पांच हजार लूटे
डेमो - फोटो : डेमो
टाउनशिप (मथुरा)। दिनदहाड़े रिफाइनरी के स्वर्ण जयंती अस्पताल के पास बुधवार को मजदूर से बाइक सवार दो लुटेरे पांच हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मजदूर स्वर्ण जयंती की सामने दुकान से चाय पीकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गोपालपुरा निवासी हीरालाल पुत्र मंगीलाल मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर चाय पीने के लिए मजदूर स्वर्ण जयंती के सामने दुकान पर गया। यहां पर चाय पीने के बाद मजदूर ने जेब से पैसे निकालकर दुकानदार को दिए। उसी दुकान पर बैठे बाइक सवार लुटेरों की मजदूर पर निगाहें थीं। स्वर्ण जयंती हास्पिटल गेट के सामने पहुंचे मजदूर को आवाज देकर बाइक पर सवार होकर आए दोनों लुटेरों ने रोका।
विज्ञापन


मजदूर के रुकते ही बाइक सवार लुटेरों ने उसकी जेब से नकदी निकाल ली और बाइक लेकर मथुरा की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार पायल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed