फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   झगड़े में हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

झगड़े में हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

Sat, 24 Mar 2018 08:24 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में हुई पत्थरबाजी और फायरिंग
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली की मथुरा दरवाजा चौकी क्षेत्र में विवाह समारोह में मुस्लिम समाज के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जमकर लाठी डंडों के साथ ईंट, पत्थर, कांच की बोतलें फेंकी गईं और फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम वृंदावन के राधा निवास कालोनी के अंबेडकर पार्क के समीप निवासी अनवर के नाती शाहरुख शाह के विवाह का भोज कार्यक्रम चल रहा था। अनवर के बेटे हसन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात लगभग 11 बजे उनके चाचा इकबाल के लड़के शानू, राहुल, बंटी और इकरार उनके घर पहुंचे और लाठी, डंडों, ईंट, पत्थर, कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घरों के दरवाजों को भी तोड़ डाला। उन्होंने फायरिंग भी की। घटना में गोली लगने से हसन, नवीन, अन्तयाज पुत्रगण अनवर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि रात 11 बजे हुई इस घटना से राधा निवास अंबेडकर पार्क के चौराहे पर अफरातफरी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ओर से जबरदस्त पत्थरबाजी हुई। क्षेत्र की पान की दुकानों से उठाकर दोनों ओर से कांच की बोतलें फेंकी गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही और इलाका पुलिस तमाशबीन बनी सब देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इकबाल ने अनवर के परिवार पर हमले का आरोप लगाया है। इकबाल का कहना है कि अनवर के लोगों ने शादी में उनके बेटे शानू से शराब लाने की मांग की। मना करने पर अनवर और उनके बेटों ने शानू के साथ मारपीट कर दी। बचाव करने पर हमलावरों ने ईंट, पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इस घटना में इकबाल के सिर में चोट आई है। पुलिस ने इकबाल और उनके पुत्रों को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed