फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना के डूब क्षेत्र में काटी जा रहीं कालोनियां

यमुना के डूब क्षेत्र में काटी जा रहीं कालोनियां

Mon, 19 Mar 2018 08:53 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
यमुना के डूब क्षेत्र में काटी जा रहीं कालोनियां
डैमो - फोटो : डैमो
टाउनशिप (मथुरा)। गोकुल बैराज औरंगाबाद के निकट यमुना के डूब क्षेत्र में एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां अवैध कालोनियों का निर्माण हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के सख्त आदेशों के बाद भी अवैध कालोनियों का निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें अधिकारियों और कालोनाइजरों की मिलीभगत सामने आ रही है।
विज्ञापन


भूमाफिया और स्थानीय प्रशासन की साठगांठ से यमुना के डूब क्षेत्र को ही कालोनियों के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां धड़ाधड़ प्लॉट काटे जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के सख्त आदेश हैं कि यमुना डूब क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। बावजूद इसके भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र में औरंगाबाद स्थित गोकुल बैराज यमुना डूब क्षेत्र में है। औरंगाबाद खादर के डूब क्षेत्र को कालोनी के रूप में विकसित कर लोगों को ठगा जा रहा है। यह पहला मामला नहीं है, बल्कि मथुरा-वृंदावन में डूब क्षेत्र में अवैध कालोनियां खड़ी हैं। इनके खिलाफ प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed