{"_id":"5aad467a4f1c1ba8758b5f9b","slug":"51521305210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रहे छात्र की लोडर ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रहे छात्र की लोडर ने ली जान
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident in greno
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कादरगंज रोड पर शनिवार सुबह एक लोडर ने बीएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को चपटे में ले लिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर घायल हो गया जिसे अलीगढ में अस्पताल भेजा गया। दोनों छात्रों के परिवार के लोग भी बदायूं से आ गए।
इस हादसे का शिकार छात्र विकास (21) पुत्र रामपाल ग्राम चकोरल कुंवरपुर जनपद बदायूं का रहने वाला था। बताया गया कि विकास अपने फूफा जबर सिंह बघेल के घर रहकर नगला खिमाई के तारावती महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था।
इन दिनों वह बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह बाइक पर बदायूं जनपद में यूसूफ नगर निवासी अपने दोस्त संग परीक्षा केंद्र तारावती महाविद्यालय गांव सिढ़पुरा के लिए रवाना हुआ था। दूसरे छात्र का भी नाम संयोग से विकास ही है। वे दोनों कादरगंज रोड से गुजर रहे थे तभी नगला तरसी के मोड़ से पहले पीछे से आ रहे लोडर ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गंभीर चोटों की वजह से विकास पुत्र रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। छात्रों के परिवारों में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र के परिवारीजन भी बदायूं से रोते-कलपते एटा में पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए।