{"_id":"5aa3eb004f1c1b90778b4b0c","slug":"51520691968-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी बिल के खिलाफ आज साइकिल रैली निकालेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी बिल के खिलाफ आज साइकिल रैली निकालेंगे चिकित्सक
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। इससे जुड़े चिकित्सक 11 मार्च को साइकिल रैली निकालेंगे। इसके माध्यम से लोगों को इस बिल के विसंगति के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सरल हेल्थ केयर पर इसकी जानकारी देते हुए आईएमए अध्यक्ष डा. मुकेश जैन और सचिव डा. आशीष गोपाल ने बताया कि 1956 में गठित मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को वर्तमान सरकार ने भंग कर दिया है। केंद्र सरकार गैर-चिकित्सा क्षेत्र के लोगों को सदस्यों के तौर पर नियुक्त कर एक नया आयोग बनाने का प्रयास कर रही है। यह बिल निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने वाला है।
उनका आरोप है कि यह गैर लोकतांत्रिक एवं चिकित्सकीय पेशे की स्वायत्ता को नष्ट करने वाला है। इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जनता को जागरूक करने के लिए 11 मार्च को रैली का आयोजन होगा। जुबली पार्क स्थित आईएमए हॉल से प्रात: सात बजे इसकी शुरूआत होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान डा.एसके वर्मन, डा. गौरव भारद्वाज और डा.मोहित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन