फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हिंसा पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा

हिंसा पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा

Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हिंसा पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा
KASGANJ NEWS - फोटो : SELF
कासगंज।
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा और हत्या की घटन को 27 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक शासन ने हिंसा पीड़ितों को मुआवजे की धनराशि स्वीकृत नहीं कर पाया है। पीड़ित लोग मुआवजा पाने के लिए टकटकी लगाए हैं। गोली लगने से घायल हुए युवक की पत्नी ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पांच लाख के मुआवजे की मांग की। जिलाधिकारी ने उन्हें शीघ्र ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 26 व 27 जनवरी को हिंसा और हत्या की घटना हुई। इस घटना में मृतक चंदन के परिवारीजनों ने 50 लाख के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन शासन ने 20 लाख का मुआवजा ही चंदन के पीड़ित परिवारीजनों को दिया है। हिंसा के दौरान नौशाद भी गोली लगने से घायल हुआ जिसका इलाज अलीगढ़ मे मेडिकल कॉलेज में किया गया। नौशाद खुद मजदूरी का काम करता था। घायल होने के कारण वह अपना काम भी नहीं कर पा रहा। नौशाद की पत्नी निम्मी ने जिलाधिकारी से बुधवार को मिलकर पांच लाख के मुआवजे की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलते ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं लखीमपुरखीरी के अकरम के गंभीर घायल होने पर मदद का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा 36 आगजनी व तोड़फोड़ के मामलों में 48.50 लाख की क्षति का आकलन करते हुए मुआवजे की मांग शासन से की गई है, जिस पर अभी तक शासन की स्वीकृति जिला प्रशासन को नहीं मिली है। जिससे लोगों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही। पीड़ित लोग शासन की सहायता पर टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता का प्रस्स्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन में बात भी गई है। शीघ्र ही स्वीकृति मिलते ही मुआवजा वितरित किया जाएगा-
आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed