फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   122 में से सिर्फ 19 शिकायतें निस्तारित

122 में से सिर्फ 19 शिकायतें निस्तारित

Tue, 06 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
122 में से सिर्फ 19 शिकायतें  निस्तारित
complaints

विज्ञापन
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को जिलाधिकारी के समक्ष कुल 122 शिकायतें आईं। इसमें सिर्फ दो का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका। वहीं जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने अफसरों को शिकायतों का निस्तारण स्वयं करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भूमि संबंधी विवादों में मौके पर जाकर कार्रवाई करें।


डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पाया कि तहसील करहल में अभी भी दो शिकायतें लंबित हैं, जिसमें एक थाने और दूसरी नहर विभाग में लंबित है। दोनों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। वहीं मंगलवार को कुल 122 फरियादियों ने शिकायतें कीं। 19 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। नगला गोवर्धन निवासी पंकज यादव ने हैंडपंप रिबोर कराने, कसौली निवासी मीरा देवी, पिंकी देवी ने आवास उपलब्ध कराने, हविलिया निवासी सुरेश चंद ने पैमाइश कराने, बूरामई निवासी गीता ने विद्युतीकरण कराने, नगला धारा निवासी उदयवीर सिंह ने हाईटेंशन लाइन आबादी से दूर कराने, नगला खुंडे निवासी रघुवीर सिंह ने चकबंदी में सीमांकन कराने, नगला सूरत निवासी रामसिया देवी ने फौती दर्ज कराने की मांग की। एसपी राजेश एस ने पुलिस, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने विकास से संबंधित शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी करहल महेश प्रकाश, परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी करहल गिरीश चंद्र, अधिशासी अभियंता, विद्युत, लोक निर्माण, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed