{"_id":"5a75f2b44f1c1baa1b8b551d","slug":"51517679284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का जयघोष कार्यक्रम 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का जयघोष कार्यक्रम 18 को
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 18 फरवरी को क्रिश्चियन मैदान में जयघोष स्वयंसेवक समागम कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें जिले के लगभग आठ हजार लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन के आने की उम्मीद है। वहीं 100 मुस्लिम समाज के लोग भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी संघ के जिला कार्यवाह विमल कुमार यादव ने एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकार्ता पूरी लगभन और मेहनत से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में एक घंटे की शाखा आयोजित होगी। इसमें खेलकूद शाखा, व्यायाम शाखा के अलावा अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। केंद्र की ओर से शामिल किए गए बिंदुओं में पहले नंबर पर धर्म जागरण रखा गया है। इसके अतंर्गत संघ के कार्यकर्ता धर्म के क्षेत्र में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर सामाजिक समरसता को शामिल किया गया है। तीसरे नंबर पर ग्राम विकास में गांवों को मजबूत बनाने के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। चौथे बिंदु गौसेवा को रखा गया है। पांचवे बिंदु कुटुंब के तहत सभी जाति के परिवारों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रांतीय स्तर पर भी कई बिंदुओं को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभी तक ढाई हजार ग्रामीणों और चार हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला संपर्क समूह कौशल यादव, नगर संघ चालक चंद्र बहादुर सिंह, सह नगर संघ चालक रामकुमार, सह जिला संघ चालक केशव कुमार आदि मौजूद रहे।