फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भागवत शरीर से नहीं पूरे मन से सुननी चाहिए

भागवत शरीर से नहीं पूरे मन से सुननी चाहिए

Fri, 02 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
भागवत शरीर से नहीं पूरे मन से सुननी चाहिए
कथा का आयोजन
कुसमरा/बिछवां/भोगांव। भगवान के मुख से निकली भागवत ज्ञान रूपी गंगा में जो गिर जाता है वह इस भव सागर से तर जाता है। लोगों को दूसरे का नुकसान करने से बचना चाहिए। यह प्रवचन कथा व्यास आचार्य दुर्वेश शास्त्री ने दिए।
विज्ञापन


कुसमरा की श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य न कहा भगवान के चरणों से निकली गंगा के पास तो लोगों को स्वयं चलकर जाना पड़ता है।

भागवत शरीर से नहीं पूरे मन से सुनना चाहिए तभी इसका फल मिलता है। सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, आदेश, संजेश, रामकिशोर, अभिलाख सिह, रामदास, रामसेवक मौजूद रहे। बिछवां के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में आचार्य राहुल पाठक ने कहा कि रामायण की चौपाई में चौरासी प्रसंग हैं। इनका जो भक्त मन से ध्यान लगाकर श्रवण व पाठ करता है। वह चौरासी लाख योनियों के चक्कर में भटकने से बच जाता है।
विज्ञापन


रामकथा हमें जीवन के नियम सिखाती है जो भक्त राम कथा को सुनते हैं, उनके कष्ट दूर होते हैं। इस मौके पर भोले मिश्रा, सुखेंद्र सिंह, सर्वेश, लक्ष्मण सिंह, महावीर, कुश, बबलू, पवन आदि मौजूद रहे। भोगांव के ग्राम विनोदपुर में चल रही भागवत में आचार्य पं. देवेंद्र दीक्षित ने कहा कि मनुष्य का शरीर नाशवान है। इसलिए कभी भी शारीरिक सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सच्चिनानंद तिवारी, आशीष तिवारी, संजीव तिवारी, शिवा तिवारी, अभिषेक तिवारी, बृहमानंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed