{"_id":"5a58f94a4f1c1be8408b4718","slug":"51515780426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का शव
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाने में तैनात एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी खुशवंत जाटव (28) थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। आठ माह पूर्व ही इलाहाबाद निवासी रेखा के साथ उसकी शादी हुई थी। गुरुवार करीब आठ बजे जब पत्नी कमरे में पहुंची तो शव कमरे में फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी आ गए। घटना के बाद घर पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों के मुताबिक कुछ दिनों से खुशवंत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस वजह से वह शराब भी पी लेता था। परिवारीजनों ने आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनेे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।