{"_id":"5a4e67d14f1c1b4d198b4e3e","slug":"51515087825-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटने से नुकसान, प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटने से नुकसान, प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
माइनर की खंदी कटने से फसल जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। सिंचाई विभाग की अनदेखी खड़सरिया के किसानों के लिए भारी पड़ती जा रही है। रजबहा की सफाई नहीं होने से आए दिन खंदी कट जाती है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुरुवार को किसानों का सब्र भी जवाब दे गया। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
समान से निकलकर कुरसंडा कन्नौज तक जाने वाले रजबहा हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि की सिंचाई होती है। किसानों का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व ही रजबहा की सफाई के नाम पर रुपये निकाल लिए गए। सफाई नहीं की गई। इस कारण रजबहा में पानी आने से खंदी कट गई और किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमगभन हो गई।
मंगलवार की रात कटी खंदी को किसानों ने बुधवार की सुबह बंद कर दिया था। इसके बाद बुधवार की रात एक बार फिर से उसी जगह पर खंदी कट गई। किसानों ने गुरुवार की सुबह कड़कड़ाती सर्दी के बीच पानी में घुस कर खंदी को बंद किया। किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। इस मौके पर रवि कुमार, लल्लू सिंह, विनोद कुमार, रामसनेही, ऊदलसिंह, वीरपालसिंह, वीरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, विश्वनाथ, अमरसिंह, रामसेवक, मनोज शाक्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन
माइनर की खंदी को बंद करा दिया गया है। समान रजबहा का फाटक भी पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। वहीं पल-पल की खबर रखी जा रही है।
डीपी मित्तल, एसडीओ नहर विभाग किशनी