फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुशासन के रूप में मनाया गया अटल का जन्म दिन

सुशासन के रूप में मनाया गया अटल का जन्म दिन

Mon, 25 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सुशासन के रूप में मनाया गया अटल का जन्म दिन
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्म दिन उत्साह के साथ सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं उनकी उपलब्धियों को गिनाया गया तथा उनके आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


किड्स केयर पब्लिक स्कूल माधोपुरी में नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता में कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा ने अटल बिहारी के आर्दशों पर चलने का आवाह्न किया। 
विज्ञापन


दद्दा पब्लिक स्कूल में अटल के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आई विभाग प्रभारी डा. मनोज शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. खूबङ्क्षसह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने उनके चित्र पर तिलक किया और मिठाईयां बांटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरों में भाजपा नेता रामेश्वरदयाल दयाल महेरे के कार्यालय पर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने अटल बजपेयी के चित्र पर तिलक कर किया। उनके द्वारा देश की प्रगति के लिए कार्यों को याद किया। उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान मिष्इान का वितरण किया गया।

सिढ़पुरा में चेयरमेन प्रतिनिधि शम्मीकपूर गुप्ता के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। विधायक पटियाली ममतेश शाक्य एवं जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सिंह ने अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र के सामने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनाई व लंबी उम्र की कामना की। चेयरमैन शम्मीकपूर गुप्ता ने नगर के विकास का आश्वासन दिया। 

गंजडुंडवारा में नगरपालिका परिषद सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्म दिन मनाया। चेयरमेन संजीव महाजन ने अटल के चित्र पर तिलक कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। 


सहावर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी का जन्मदिन उत्साह से मनाया। पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम सनौड़ी खास व दरियावगंज में भी भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। जहां उनके कार्यकाल को याद करते हुये उनके पदचिन्हो पर कार्यकर्ताओं को चलने की नसीहत दी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed