{"_id":"5a3bea874f1c1bc45b8bd6cc","slug":"51513876103-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार युवकों से 18 हजार की नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार युवकों से 18 हजार की नकदी-मोबाइल लूटा
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को लूटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ऑटो सवार दो बदमाशों ने दो युवकों से मारपीट कर 18 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश पीड़ित युवक को नगला मई समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना बागवाला में दर्ज कराई है।
कस्बा जैथरा निवासी अंशुल राठौर पुत्र प्रमोद जिला कारागार में निरुद्ध अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने के बाद बुधवार देर शाम ऑटो में सवार होकर दोस्त अजय पुत्र राजेश के साथ जा रहा था। ऑटो सवार दो बदमाशों ने थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला मई समीप अंशुल और अजय के साथ मारपीट कर 18 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया।
इसके बाद बदमाश दोनों युवकों को नगला मई के समीप सड़क पर छोड़कर एटा की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसने चार सौ रुपये में ऑटो जैथरा के लिए बुक कराया था। पीड़ित ने थाना बागवाला में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। बागवाला प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
---------
किसान से साढे़ चौबीस हजार की नकदी छीनी
मिरहची/एटा। एसबीआई बैंक से रुपये लेकर जा रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाश साढे़ चौबीस हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव रामई निवासी अमर सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने गुरुवार को कस्बा मिरहची स्थित एसबीआई बैंक से पच्चीस हजार रुपये निकाले थे। इनमें से उसने पांच सौ रुपये अलग रख लिए और साढे़ चौबीस हजार रुपये थैले में रखकर मारहरा रोड पर पुस्तक भंडार से सामान खरीदने लगा। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उससे नकदी रखा थैला छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की जानकारी मिरहची पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
साढ़े सात लाख लूटने का आरोप
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र प्यारेलाल को विगत 26 अक्तूबर को थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासोन निवासी राजबहादुर ने घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि राजबहादुर ने रामप्रकाश के साथ मारपीट कर साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए। मामले में रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।