फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंद सीवर ने गुल की आधे शहर की बिजली

बंद सीवर ने गुल की आधे शहर की बिजली

Sun, 17 Dec 2017 08:25 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
बंद सीवर ने गुल की आधे शहर की बिजली
‌बिजली - फोटो : डेमो
मथुरा। पिछले चार दिन से होलीगेट क्षेत्र में आर्य समाज रोड पर उफन रही सीवर को साफ करने के लिए जेसीबी ने खोदाई के दौरान भूमिगत बिजली केबिल तहस-नहस हो गई। इससे बंगालीघाट बिजलीघर से जुड़ा बड़ा क्षेत्र मध्य रात्रि अंधकार में डूब गया। यह स्थिति करीब 12 घंटे तक रही।
विज्ञापन


आर्य समाज रोड पर सीवर लाइन बंद होने से गंदे पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन के साथ स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। इसकी शिकायत पहले दिन नगर निगम कार्यालय पहुंचे महापौर से भी की गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए बीती रात जेसीबी की मदद से सीवर लाइन की खोदाई की गई। इससे यहां भूमिगत बिजली की केबिल भी कट गई, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को भी यही स्थिति बनी रही। करीब 12 घंटे तक बंगालीघाट बिजली घर से पोषित बंगालीघाट व आर्य समाज रोड फीडर से जुडे़ आर्य समाज रोड, गोपालपुरा, बंगालीघाट व आसपास के एक दर्जन मोहल्लों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन


सूचना पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार पांडे, एसडीओ सचिन शर्मा व जेई मौके पर पहुंच गए। बिजली कर्मचारी केबिल जोड़ने लगे तो नगर निगम के ठेकेदार ने केबिल नहीं जोड़ने दी। इसे लेकर देर तक गहमा गहमी होती रही। सायं पांच बजे केबिल जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सकी। रात्रि आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई सतेंद्र कुमार मौर्य ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed