फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा में उमड़ा शहर

भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा में उमड़ा शहर

Sun, 03 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा में उमड़ा शहर
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। नगर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की काफी होड़ दिखी।
विज्ञापन


मारवाड़ी धर्मशाला से रथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, समाजसेवी राजवीर साहू और जगन्नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजों पर भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण धार्मिक हो उठा। नगर में जगह जगह भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत किया गया। तिल के लड्डू, मेवा, चिड़वा, खिचड़ी का जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। रथ यात्रा का पंखावाला बाग के जगन्नाथ मंदिर पर विधि विधान से समापन हुआ। मंदिर में भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में भगवान जगन्नाथ की जय जयकार होने लगी। श्रद्धालु भक्त और महिलाएं नाचते गाते नजर आए। इस्कॉन मंदिर की टीम ने संकीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सतीश कावरा, रामकिशोर वार्ष्णेय, प्रदीप सीए, दीपक मेहरा, मनोज सिंघल, राजीव लाहोटी, सौरभ जाजू, रामसेवक वाष्र्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, रीतेश जैन, गोपाल मराठा, नवीन अग्रवाल आदि योगेंद्र दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed