{"_id":"5a10717f4f1c1b6f548bdf64","slug":"51511027071-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के तेल से अभिषेक कर शनिदेव से मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के तेल से अभिषेक कर शनिदेव से मांगा आशीष
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
shani dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। शनि अमावस्या पर शनिवार को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शनि मूर्तियों का तेल से अभिषेक किया। साथ ही काला कपड़ा, उड़द की दाल, पुष्प और मिष्ठान चढ़ाकर पूजा अर्चना की। साथ ही लोगों ने परिवार के लिए खुशहाली मांगी।
शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में भीड़ आनी शुरू हो गई। कचहरी रोड स्थित शनि देव मंदिर पर पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान भक्तों ने शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सरसों का तेल चढ़ाया व अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। विवेक कुमार ने बताया कि शनि अमावस्या होने के कारण वह सुबह ही जल्दी मंदिर आ गए थे।
सुबह मंदिर में भीड़ भी कम मिली और विधि विधान से पूजा कर शनि महाराज से प्रार्थना की। उनका कहना है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया मंदिर में भीड़ भी बढ़ती चली गई। वहीं विनोद ने बताया कि आज के दिन का बहुत महत्व होता है। इसलिए वह सुबह ही मंदिर में आ गए थे।
विज्ञापन
वहीं शाम को शनि महाराज की होने वाली आरती में भी भाग लेंगे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम को मंदिर में आरती की जाएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग आरती में शामिल होंगे। इस दिन शनिदेव की दर्शन पूजन करने से लोगों की समस्याएं खत्म होती है।