फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऐजेंसी का शटर तोड़ तीन ट्रैक्टर सहित बीस लाख की चोरी

ऐजेंसी का शटर तोड़ तीन ट्रैक्टर सहित बीस लाख की चोरी

Wed, 25 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
ऐजेंसी का शटर तोड़ तीन ट्रैक्टर सहित बीस लाख की चोरी
ट्रैक्टर एजेंसी
एटा। कासगंज मार्ग स्थित स्वराज ट्रैक्टर ऐजेंसी से शटर तोड़कर चोर तीन ट्रैक्टर, मोवी ऑयल, पाटर्स आदि सामान सहित बीस लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणा नगर निवासी अमर सिंह की कासगंज रोड पर स्वराज ट्रैक्टर नाम से ऐजेंसी है। रोजाना की तरह वह मंगलवार रात को भी ऐजेंसी में ताला लगा कर घर गए थे। लेकिन बुधवार सुबह ऐजेंसी पर पहुंचने के बाद मानो जैसे उनके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि ऐजेंसी का ताला टूटा पड़ा है और अंदर से तीन महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ मोवीऑइल, पाटर्स आदि सामान चोरी हो चुके हैं। साथ ही चोर ऐजेंसी से करीब बीस लाख रुपये की नगदी भी उड़ा ले गए। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस को मामले की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली में दे दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं वाहन चोरी

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में पहले भी ऐजेंसी से वाहन चोरी हो चुके है। दो साल पहले देहात क्षेत्र के बालमुकुंद मोटर्स से 19 बाइक एक रात में ही चोरी हुई थी। जिसका पुलिस चौबीस अब तक पता नहीं लगा सकी है। इसके साथ ही कासगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप से पिछले साल लाखों रुपये की दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। इसमें भी पुलिस किसी भी लुटेरे का पता नहीं लगा सकी है। इस तरह से घटनाओं का खुलासा न होना और बदमाशों का पकड़ा न जाने को लेकर लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed