फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खड़े ट्रक से टकराई बस, दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराई बस, दो की मौत

Tue, 03 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बस, दो की मौत
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
किशनी(मैनपुरी)। क्षेत्र में मंगलवार सुबह विधूना से किशनी आ रही डग्गामार बस विधूना चौराहा से करीब एक किलोमीटर पहले खडे़ ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बस में बैठी 40 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में घायल एक बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। इस दौरान दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा।

मंगलवार सुबह विधूना से सवारियां लेकर किशनी आ रही डग्गामार बस का चालक तेज रफ्तार से आ रहा था। जब बस विधूना चौराहे से एक किलोमीटर पहले जटपुरा जाने वाले मार्ग पर पहुंची तभी यहंा खडे़ ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


इसके बाद सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। हादसे में महिला नीरज तिवारी निवासी गांव एरवा कटरा जिला औरेया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पति सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह व थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रामेंद्र निवासी गांव सहारा थाना बिछवां को जिला अस्पताल भेजा गया।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह औरेया से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद डग्गामार बस का चालक घायल हो गया। उसे सैफई अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं परिचालक घटनास्थल से भाग गया।

हादसे में मनोज, सुरेंद्र निवासी कुकरकाट औरैया, विष्णु निवासी सहारा थाना बिछवां, बबली व ईशू निवासी भरथना, रामजीत कीसूपुर, रामशरण उमरैन थाना एरवा कटरा, लप्पे निवासी महोली, आनंद निवासी मोहरी, रबिता, स्नेहलता, जयसिंह थाना ऊसराहार, सौरभ तिवारी एरवा कटरा, साधना, अर्चना, सतेंद्र निवासी बिधूना, मधु चौहान, रामगोपाल निवासी विक्रमपुर एरवाकटरा, किरण, रचित और खुशी निवासी कुसमरा, अंकुश निवासी गणेशपुर थाना चौबिया इटावा, हरगोविंद बर्रा इटावा, राकेश बाबू महमुदिया बेबर, गुड्डी देवी लाखनमऊ बरनाहल, रूखसाना बानो निवासी डडौना कन्नौज, सोनी मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद, संजीव कुमार निवासी दरभंगा बिहार, बस का चालक ग्रीश यादव चित्तरपुर थाना किशनी घायल हुए हैं। घायलों में 10 बच्चे भी हैं। उनके नाम पता नहीं लग सके।


हादसे में जान गवां चुकी नीरज तिवारी के तीन मासूम बच्चे हैं। दो पुत्रियां व एक तीन माह का बच्चा है। बड़ी बेटी अंशिता ने बताया कि मम्मी और पापा छोटे भइया की दवाई लेने इटावा जा रहे थे।


तीन माह का भाई पास ही बैठी एक महिला की गोद में सिर रखकर सो रहा था। दूसरी बेटी वैष्णवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मासूम दीपांशू हादसे से अंजान सो रहा था। हादसे में नीरज की जहां मौत हुई है वहीं पति सौरभ की हालत गंभीर है। सैफई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed