फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच साल में जारी हुई छात्रवृति की जांच करेगी कैग टीम

पांच साल में जारी हुई छात्रवृति की जांच करेगी कैग टीम

Sat, 30 Sep 2017 07:57 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में जारी हुई छात्रवृति की जांच करेगी कैग टीम
demo - फोटो : demo
मथुरा। समाजवादी पार्टी के शासन काल में मथुरा के कॉलेजों में हुए छात्रवृत्ति के हेरफेर की जांच कैग की टीम करेगी। जांच के लिए कंट्रोलर ऑडिटर जनरल (कैग) की टीम शीघ्र ही मथुरा पहुंचेगी। सपा शासन काल में 2012 से लेकर 2017 तक मथुरा के 65 इंजीनियरिंग व आईटीआई कालेज और 200 डिग्री-इंटर कालेजों में हाथ खोलकर छात्रवृत्ति दी गई। इनमें फरह और हाईवे के कई कॉलेज संचालकों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले की रिपोर्ट भी हो चुकी है। अब जनपद के कालेजों में पांच साल में दी गई छात्रवृत्ति को लेकर जांच की तलवार लटक गई है। समाज कल्याण विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही जांच के लिए कैग टीम पहुंच जाएगी। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मथुरा समेत दस जिलों की जांच कैग को
मथुरा। पांच साल पूर्व से अब तक जारी हुई छात्रवृत्ति के मामलों को लेकर कैग की टीम उन दस जिलों के विश्वविद्यालयों व स्कूलों में जांच करेगी जहां सर्वाधिक छात्रवृत्ति जारी की गई है। इसमें रायबरेली, वाराणसी, अलीगढ़, बिजनौर, आगरा, सहारनपुर, इलाहाबाद, मथुरा, मेरठ व लखनऊ के जिलों में टीम जांच करेगी। समाज कल्याण के उपनिदेशक पीके त्रिपाठी ने सभी दस जनपदों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों को जांच के संबंध में पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed