{"_id":"59bc07954f1c1bb2688b4c14","slug":"51505494933-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला पैसेंजर पर ब्रेक, बेहाल हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला पैसेंजर पर ब्रेक, बेहाल हुए यात्री
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर चल रहे काम के चलते एटा-टूंडला पैसेंजर पर ब्रेक लग गए हैं। ट्रेन को 19 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
एटा से प्रतिदिन टूंडला के लिए दो पैसेंजर ट्रेन जाती हैं। इनमेें एक ट्रेन सुबह टूंडला से आती है और सुबह ही वापस जाती है। इसके बाद दोपहर को दो बजे आकर चार बजे वापस लौटती है। इस ट्रेन पर एटा-टूंडला ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों के यात्री निर्भर रहते हैं। खासकर जलेसर मेें परिवहन सुविधा नहीं होने से अधिकतर यात्री ट्रेन से ही सुबह एटा पहुंचते हैं और शाम तक काम निपटाकर ट्रेन से ही रवाना हो जाते हैैं। मगर अब टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर बाशेवल एप्रेन बनने के चलते यात्रियों को सस्ता और आरामदायक सफर बंद हो गया है। स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा बताते हैं कि टूंडला जंक्शन पर काम होने के चलते ट्रेन को बंद कर दिया गया है। 19 अक्टूबर के बाद ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। आगरा-एटा सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से चल रही है।
रोडवेज का बढ़ा भार
एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन बंद होने के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों में पैर रखने की जगह तक नहीं बची है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज को फायदा हो रहा है। वहीं किराए का अतिरिक्त बोझ पड़ने से यात्री परेशान हैं।