{"_id":"59b969424f1c1b21688b45bf","slug":"51505323330-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य के पति की दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य के पति की दबंगई
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
नगर के नगर पालिका कन्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के पति की दबंगई से छात्राएं परेशान हैं। छात्राओं ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
छात्राओं का कहना है कि वे ग्राम बढ़ारी कला से रेल से विद्यालय आती हैं। कभी कभी ट्रेन लेट हो जाती है ऐसी स्थिति में उन्हें विद्यालय पहुंचने में देर हो जाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य के पति गेट पर ही मिल जाते हैं और विद्यालय में प्रवेश करने से रोक देते हैं। यही नहीं उनके द्वारा गलत व्यवहार भी किया जाता है। इससे उनकी शिक्षा भी प्रभावित हो जाती है। उन्हें छात्राओं को रोकने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। छात्राओं ने मांग की कि स्कूल में प्रधानाचार्य के पति का प्रवेश रोका जाए साथ ही उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान छात्रा राधा, देवकी कुमारी, अनामिका, सुगंधी, निशा, ऋतु, कीर्ति, योगिता, अंजली, गरिमा पचौरी, रेनू गौतम, संयोगिता आदि मौजूद रहीं।