{"_id":"59ac43bc4f1c1b57738b4e27","slug":"51504461756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, तैयारियां पूरी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए तैयारियां होती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तथा मतदान चार सितंबर को ब्लाक सभागार में होगा। प्रशासन ने तैयारियां की है। रविवार को तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी ने जमकर फटकार लगाई।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह सोमवार को होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने विकास खंड कार्यालय पहुंचे। तैयारियां अधूरी देख कर उनका पारा चढ़ गया।
उन्होंने बीडीओ घिरोर का नंबर लगाया तो रिसीव नहीं हुआ। सीडीओ से संपर्क किया तो सीडीओ ने बीडीओ का नंबर लगाया तो उनका भी फोन नहीं उठा। मौके पर एडीओ पंचायत भी नहीं मिले।
विज्ञापन
एसओ घिरोर को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से अलग पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। पुलिस बल को तैनात करके उनकी ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। मतदान स्थल से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी भी ब्लाक परिसर में रहेंगे।