{"_id":"59ac3fee4f1c1b45738b4fef","slug":"51504460782-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते मरीजों के मद्देनजर बना डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते मरीजों के मद्देनजर बना डेंगू वार्ड
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
fever
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुखार से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड की स्थापना की है। हृदय रोग विभाग के वार्ड में ही एक हॉल को डेंगू वार्ड के रूप में सुरक्षित किया गया है।
बुखार के बढ़ते मरीज जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में मरीजों पर विशेष नजर रखें।
सीएमओ ने सीएमएस डॉ. एके उपाध्याय को निर्देश दिए है कि अस्पताल में डेंगू वार्ड की स्थापना कर विशेष इंतजाम किए जाएं। यदि कहीं भी डेंगू का मरीज मिलता है तो उसे विशेष निगरानी में रखा जाए। सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में हृदय रोग विभाग के एक बड़े हॉल को डेंगू वार्ड के लिए संरक्षित कर दिया है। यहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बेडों पर मच्छरदानी भी लगवाई गई है।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित मरीजों की हर तरफ भीड़ नजर आ रही है। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी का अवकाश होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार पीड़ित 37 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त 45 मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 शैया में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य को जिला अस्पताल बुलाना पड़ा।