फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   47 किशोरियों ने जिद पर बनवाए शौचालय

47 किशोरियों ने जिद पर बनवाए शौचालय

Sun, 03 Sep 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
47 किशोरियों ने जिद पर बनवाए शौचालय
toilet
एटा। जिले में 47 किशोरियों की जिद रंग लाई। स्वच्छ भारत मिशन को परवान चढ़ाने में जिले की किशोरियों ने अहम भूमिका अदा की। जिले में किशोरियों ने अपने घरों में शौचालय बनवाकर मिसाल पेश की। आलम यह है कि जिले में 400 किशोरियों ने योजना के तहत आवेदन किए थे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किशोरी की जिद अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत स्वच्छाग्राहियों ने गांव-गांव जाकर बालिका विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने किशोरियों को खुले में शौच से होने वाली हानियां बताईं। इसके बाद जिले में 400 किशोरियों ने कार्यक्रम के तहत आवेदन किया। आलम यह है कि जिले में अब तक 41 किशोरियों ने अभियान के तहत शौचालय बनवा लिए हैं। वहीं ब्लॉक क्षेत्रों में खंड प्रेरक अभियान को गति दे रहे हैं। इसके साथ ही आवेदनों को एकत्र कर प्रोत्साहन राशि की पात्र किशोरियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरी की जिद कार्यक्रम जिले में रंग ला रहा है। किशोरियां अपने घरों में जिद करके शौचालय बनवा रही हैं। अभियान धीमा चलने वाले क्षेत्रों में खंड प्रेरकोें को चेतावनी दी गई है। स्वच्छाग्राहियों से किशोरियों को समझाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ

अलीगंज, निधौलीकलां का हाल खराब
जिले में किशोरी की जिद कार्यक्रम में अलीगंज और निधौलीकलां ब्लॉक का हाल बेहद खराब है। आलम यह है कि इन क्षेत्रों में अब तक एक भी किशोरी की जिद रंग नहीं ला सकी है। इसे लेकर खंड प्रेरकों को सख्त हिदायत दी गई है।

ये है हाल
ब्लॉक शौचालय आवेदन
जलेसर 06 96
अवागढ़ 10 110
जैथरा 10 45
शीतलपुर 10 68
सकीट 11 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed