{"_id":"59987d7f4f1c1b76678b480a","slug":"51503165823-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता जवान की सातवें दिन भी तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता जवान की सातवें दिन भी तलाश जारी
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
लापता जवान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। पिथौरागढ़ से 100 किलो मीटर दूर बादल फटने के बाद लापता हुए थाना किशनी क्षेत्र निवासी सैनिक की तलाश सांतवे दिन भी जारी है। आर्मी आर्टी से सैनिक के घर भेजे गए जवान को अधिकारियों ने वहीं रुकने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वह रात की कार्रवाई की अपडेट देंगे। वहीं सैनिक का कोई पता न चलने से परिवार दहशत में है।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव कोड़र निवासी अशोक कुमार आर्मी आर्टी रेजीमेंट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात है। सात दिन पूर्व बादल फटने व बाढ़ आने के बाद वह लापता हो गया।
घटना के समय वह सैनिक चीन बार्डर पर रेजीमेंट की गाड़ी से रसद लेकर निकला था। धारचूल्हा के समीप बादल फटने की घटना के बाद सैनिक लापता हो गया है। सेना द्वारा सैनिक की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मगर शनिवार को आंठवे दिन भी उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
गुरुवार को रेजीमेंट के आदेश पर पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के लिए हवलदार जयकुमार को भेजा गया था। शनिवार को जब वापस जाने के लिए निकला तभी उसे अधिकारियों ने फोन कर अगले आदेश तक वहीं रुकने के आदेश दिए। हवलदार ने बताया कि रात को अधिकारी तलाशी के बारे में अपडेट देंगे। इसीलिए उसे रुकने के आदेश दिए हैं।
उधर लापता जवान के हालचाल लेने के लिए ग्रामीणों का घर पर आना जाना जारी है। वहीं सैनिक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे भी मां को देखकर बेचैन हैं। परिवारीजन भी अनजानी दहशत से परेशान नजर आ रहे हैं।