{"_id":"598f42914f1c1b362a8b496e","slug":"51502560913-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सीट को लेकर विवाद, परिचालक पर धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सीट को लेकर विवाद, परिचालक पर धक्का देने का आरोप
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। इटावा से दिल्ली जा रहे युवक के साथ बस में ही बैठे व्यक्ति ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उससे बैग छीनकर उसमे रखे 32 हजार रुपये व अन्य जरूरी शैक्षणिक कागजात छीन लिए। दबंग ने प्राइवेट बस के परिचालक-चालक की मदद से युवक को बस से धक्का देकर नीचे उतार दिया। इस संबंध में युवक ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना सिरसागंज के ग्राम नगला बल्ल निवासी दीपेश शुक्रवार रात 10 बजे दिल्ली जाने के लिए प्रिंस ट्रैवल्स की बस में 24 नंबर की सीट मिली जब वो बस में गया तो उस सीट पर कोई और बैठा था। जब दीपेश ने उससे सीट खाली करने के लिए कहा तो सीट पर बैठा व्यक्ति विरोध करने लगा। दीपेश ने परिचालक से सीट खाली कराने के लिए कहा जिस पर उसने कुछ देर बाद उसे हटाने की बात कही। जब फिरोजाबाद आने पर दीपेश ने दोबारा सीट खाली कराने को कहा तो सीट पर बैठे व्यक्ति ने उससे 32 हजार रुपये तथा मार्कशीट छीन ली। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
उसने बस चालक से बस रोकने को कहा तो चालक ने बस को सुभाष तिराहा से आगे सुहाग नगर चौराहा के निकट रोक दिया। बाद में चालक-परिचालक और सीट पर बैठे व्यक्ति ने मिलकर उसे धक्का मारकर नीचे उतार दिया और बस को दिल्ली के लिए लेकर चले गए। बाद में उसने 100 नंबर पर फोन कर मामले को पुलिस को बताया। पीड़ित सुबह एसएसपी से मिला और न्याय की गुहार लगाई।