Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   500 Crore GST Scam Using Fake Firms, Eight Accused Sent to Jail by STF

यूपी न्यूज: 500 करोड़ का घोटाला...लखनऊ के पते पर बनाई थीं छह बोगस फर्में, आठ आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 28 Dec 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 09:00 AM IST
सार

बोगस फर्में बनाकर 500 करोड़ की कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के पते पर छह फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का हेरफेर किया। आगरा मे 137 करोड़ की कर चोरी के मामले में जीएसटी विभाग ने केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
500 Crore GST Scam Using Fake Firms, Eight Accused Sent to Jail by STF
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाने में बीते वर्ष सहायक आयुक्त जीएसटी ने धोखाधड़ी का जो मामला दर्ज कराया, वह जांच में 500 करोड़ से अधिक रुपयों के फर्जीवाड़े का निकला। एसटीएफ और लोहामंडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मेरठ से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को लोहामंडी पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी 6 फर्जी फर्मों से इनवाॅयस और ई-वे बिल बनाकर राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसटीएफ ने बताया कि 29 जुलाई 2024 को सहायक आयुक्त विनीता श्रीवास्तव की ओर से लोहामंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया था कि कमला नगर में रजिस्टर फर्म शर्मा इंटरप्राइजेज की जांच करने पर यह संचालित होते नहीं मिली। उनके द्वारा हेराफेरी कर टैक्स चोरी की गई है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी बोगस फर्म बनाकर फर्जी इनवाइस व ई- वे बिल बनाकर अन्य सही फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट दिलाते थे। इसके बदले में उनकी मोटी कमाई होती थी। 500 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदेश के कई शहरों में गिरोह संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति भी जब्त की जाएगी। पकड़े गए मेरठ के दिलशाद मलिक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहेल, जावेद मलिक, इकरामुद्दीन और दिल्ली के रमेश पटेल, गौतमबुद्ध नगर के अंकुर तिवारी व गाजियाबाद के स्वतंत्र कुमार तिवारी को जेल भेजा गया है। इनके पास से पुलिस को बिलिंग की 90 नकली मोहरें, 18 मोबाइल, विभिन्न बैंकों की 54 चेक बुक, कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों की फर्जी बिल बुक, 54 डेबिट कार्ड और 4 कार बरामद हुई हैं।

 
विज्ञापन

लखनऊ के पते पर बनाई थीं छह बोगस फर्में
आरोपियों ने लखनऊ के फर्जी दस्तावेजों के जरिए हर्ष ट्रेडर्स, इंदर इंटरप्राइजेज, आरके इंटरप्राइजेज, राहुल इंटरप्राइजेज, मार्शल इम्पेक्स और कुमार ट्रेडर्स नाम से छह फर्जी फर्में रजिस्टर कराई थीं। झारखण्ड, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, कर्नाटक, केरल, बिहार, आसाम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नई दिल्ली और महाराष्ट्र आदि राज्यों के पतों पर भी बोगस फर्मे बनाकर जीएसटी चोरी की जा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed