{"_id":"5824cc774f1c1bf67eb3a77c","slug":"500-1000-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की शाखाओं पर पोलिंग बूथ जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की शाखाओं पर पोलिंग बूथ जैसा नजारा

Updated Fri, 11 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की शाखाओं पर पोलिंग बूथ जैसा नजारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन। पुरुष अलग कतार में। महिला अलग। हाथों में फार्म और पहचान पत्र। पास में ही लगे हैं काउंटर। इन पर भरवाए जा रहे हैं फार्म। बैंक खुलने से पहले जुटी भीड़ को संभालने में छूट रहे हैं पुलिस के पसीने। बिल्कुल मतदान केंद्र जैसा नजारा है। मगर फर्क यह है कि पोलिंग बूथ में लाइन लगती है वोट डालने के लिए। यहां तमाम परेशानी सहन की जा रही है पुराने नोट बदलने और जमा कराने के लिए। मुसीबत के मारे लोग अपनी पीड़ा बयां करने के लिए सुबूत साथ लेकर आए हैं। कोई शादी का कार्ड दिखा रहा है तो किसी के हाथ में दवाइयों का पर्चा है। पेश है संवाददाता चंद्रमोहन शर्मा की रिपोर्ट....
सीन - 1
सुबह 11 बजे
बैंक - एचडीएफसी
स्थान - संजय प्लेस
महिला और पुरुष की अलग अलग लाइन है। गेट पर तीन गार्ड तैनात हैं। कैश जमा कराने के लिए काउंटर तीन से बढ़ाकर पांच कर दिए गए हैं। भीड़ अधिक होने से नंबर देरी से आ रहा है। लोग हंगामा कर रहे हैं। गार्ड उनसे जूझ रहे हैं। अंदर स्टाफ से लोग पूछ रहे हैं कि 2000 के नोट क्यों नहीं दिए जा रहे। उन्हें बताया गया कि अभी सिर्फ 100-100 के नोट ही मिलेंगे।
सीन - 2
समय - 12:15 बजे
बैंक - एसबीआई
स्थान - एसएन मेडिकल कालेज
500 से ज्यादा लोगों की भीड़। जबरदस्त हंगामा। आपस में भिड़ रहे लोग। एक शादी का कार्ड दिखाकर महिला चिल्ला रही है, मेरी बेटी की शादी है, सुबह से लाइन में लगी हूं। उसके पीछे दो महिलाएं दवाइयों के पर्चे पुलिस को दिखा रही है, बेटा यहीं भर्ती है, हमें जल्दी करा दो, उसे दवाई देनी है।
विज्ञापन
सीन - 3
समय - 1:05 बजे
बैंक - पंजाब एंड सिंध बैंक
स्थान - घटिया आजम खां
दो लाइन लगी हैं। पुरुष बहुत कम हैं। महिलाएं बता रही हैं अंदर नोट बदले नहीं जा रहे, सिर्फ जमा किए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि नोट कम हैं, इसलिए थोड़ी परेशानी जरूर है लेकिन सभी के नोट एक्सचेंज किए जा रहे हैं। घटिया आजम खां मोहल्ले से ही एक परिवार से आठ महिलाएं आई हैं। इन्होंने बताया कि उन्हें नोट बदलने नहीं हैं, अपनी बचत का पैसा लाई हैं, सिर्फ जमा कराना है।
सीन - 4
समय - 1:40 बजे
बैंक - एसबीआई
स्थान - एमजी रोड
सबसे ज्यादा भीड़ यही हैं। सड़क तक लाइन है। ट्रैफिक धीमा है। पास में ही बैंक आफ इंडिया है। इसकी लाइन में लगे लोग बता रहे हैं, अंदर 100-100 के नोट खत्म हो गए हैं, अब सिर्फ पैसा जमा किया जा रहा है, बदला नहीं जा रहा। बैंक के स्टाफ ने बताया कि समस्या थोड़ी देर के लिए आई।