{"_id":"6addb6a377eb20ef1c049792","slug":"50-thousand-siphoned-off-from-credit-card-through-deception-police-facilitate-recovery-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: शातिरों ने झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 50 हजार, पीड़ित ने दिखाई सूझबूझ; वापस मिल गई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: शातिरों ने झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 50 हजार, पीड़ित ने दिखाई सूझबूझ; वापस मिल गई रकम
Sun, 25 Oct 2026 01:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:34 PM IST
सार
साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सही समय पर पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस ने खाते में रकम वापस करा दी।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
क्रेडिट कार्ड की अच्छी लिमिट और आकर्षक ऑफर का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने बिचपुरी निवासी सुरेंद्र शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। सही समय पर मिली सूचना पर साइबर क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए उनकी पूरी रकम वापस करा दी।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 अक्तूबर को जालसाजों ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर टीम ने संबंधित बैंक और अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। जांच के दौरान संदिग्ध खातों को फ्रीज कराया और उन खातों से किए गए ऑनलाइन ऑर्डर निरस्त कराए। इसके बाद ठगी गई पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रकम मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार जताया।
क्रेडिट कार्ड लिमिट, छूट और कैशबैक के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल व लिंक से बचें। ओटीपी, सीवीवी और पिन साझा न करें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। नज़दीकी थाने को सूचना दें। -आदित्य सिंह, डीसीपी साइबर क्राइम