फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand rupees reward killed in police encounter in Mathura

Encounter In Mathura: मथुरा में गोलियों की तड़तड़ाहट से दिवाली की शुरुआत, 50 हजार का इनामी ढेर

Sun, 12 Nov 2023 11:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड में है। मौके पर दोनों टीम घेराबंदी को पहुंची। जहां पुलिस पार्टी पर फारुख द्वारा फायरिंग की गई। खुद का बचाव कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें फारुख को गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
50 thousand rupees reward killed in police encounter in Mathura
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिवाली की शुरुआत पुलिस और 50 हजार रूपये के एक इनामी आरोपी की गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ हुई। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा कॉलोनी में 3 नवंबर की रात कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल पर हमला, उनकी पत्नी कल्पना की हत्या और घर से रुपये व कार लूट की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ कर मुख्य आरोपी फारुख को ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वारदात में पुलिस ने चालक मोहसिन द्वारा साजिश और उसके पड़ोसी फारुख द्वारा हत्या-लूट को अंजाम देने का दावा किया है। मोहसिन की गिरफ्तारी शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान गुलमोहर सिटी से कर शनिवार को उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि चार नवंबर 2023 को थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित गुरुकृपा कालोनी में कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी पर हमला कर घर से लूट की गई थी। कृष्ण अग्रवाल की हालत अभी नाजुक है। उनको बीते शुक्रवार को ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौत हो चुकी है। थाना हाईवे व एसओजी टीम ने सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स व मुखबिरी के आधार पर कृष्ण अग्रवाल के ड्राइवर मोहसिन खान पुत्र कदीर खान निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर और फारुख पुत्र करीम मंसूरी उर्फ मुल्ले निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर द्वारा वारदात करना पाया।

विज्ञापन

रविवार तड़के फारुख के संबंध में हाईवे-एसओजी पुलिस को सूचना मिली कि वह गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड में है। मौके पर दोनों टीम घेराबंदी को पहुंची। जहां पुलिस पार्टी पर फारुख द्वारा फायरिंग की गई। खुद का बचाव कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें फारुख को गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके कब्जे से लूट की कार सहित पिस्टल, कारतूस 21.88 लाख नकद,  लाख की नकदी बरामद हुई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात 21.40 बजे गुलमोहर सिटी के पास ड्राइवर मोहसिन खान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूट से संबंधित 2.10 लाख रुपये, अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं। उसे शनिवार को दिन में जेल भेजा था।

फारुख करता था कारोबारी को मुकुट सप्लाई
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कृष्ण अग्रवाल की वृंदावन स्थित दुकान पर फारुख आर्डर पर मुकुट सप्लाई करता था। फारुख ने ही मोहसिन को कृष्ण अग्रवाल के यहां नौकरी पर रखवाया था। दोनों को कृष्ण अग्रवाल के घर व दुकान की सभी गतिविधियों की जानकारी थी। मोहसिन ने पूछताछ में बताया कि एक माह पहले दोनों ने कृष्ण अग्रवाल के घर लूट की योजना बनाई थी। दो नवंबर को मोहसिन को मालूम हुआ कि कृष्ण अग्रवाल का बेटा गोविंद, बहु व नाती घूमने के लिए बनारस जा रहे हैं तो उसने दोस्त फारुख से वारदात करने को कहा। तीन नवंबर की रात तय योजना के अनुसार फारुख वृंदावन गया। दोनों ने अंदाजा लगाया था कि लूट में करीब एक से दो करोड़ रुपये व एक किलो से अधिक सोना मिलेगा।


विज्ञापन

दोनों घर की चाबी पहले ही जुटा ली थी। योजना के मुताबिक फारुख घटना वाली रात घर के अंदर प्रवेश किया। वहां बेडरूम में पहुंचा। खटपट की आवाज सुनकर कृष्ण अग्रवाल जाग गए। फारुख ने स्क्रू, पाना, रिंच से कृष्ण अग्रवाल के सिर पर लगातार प्रहार किए। इसी बीच उनकी पत्नी जग कर विरोध करने लगीं। तभी उन पर भी प्रहार कर हत्या कर दी। अलमारियों से नकदी जेवरात थैलों में भरकर एवं सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर कृष्ण अग्रवाल की इनोवा गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद फारुख ने ईंट मंडी में मोहसिन से मुलाकात की। मोहसिन को वहां फारुख ने बताया कि कृष्ण अग्रवाल अभी जिंदा हैं और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल मर चुकी हैं। इस पर मोहसिन घटना के बाद सुबह 9 बजे अपने ड्यूटी टाइम पर पहुंच गया था ताकि उस पर किसी को शक न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed