फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand cash and jewelery stolen by putting mask in the house

नगला नंदा में चोर 50 हजार की नकदी सहित चुरा ले गए आभूषण

Wed, 19 Jan 2022 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash and jewelery stolen by putting mask in the house
टूंडला। मंगलवार रात थाना नगला सिंघी के गांव नंगला नंदा में चोर एक मकान में नकब लगाकर 50 हजार रुपये की नगदी एवं आभूषण आदि सामान चोरी कर ले गए। परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव नगला नंदा निवासी भीमसेन का नगला दुलई के निकट खेतों में मकान है। मंगलवार रात्रि नौ बजे करीब वह पत्नी किरनदेवी व अन्य परिजनों के साथ खाना खाकर सो गये। बुधवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर की दीवार में नकब लगा हुआ था तथा घर में सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे दो संदूक भी गायब थे। संदूकों में नगदी व जेवर, कपड़े आदि थे।
विज्ञापन

भीमसेन ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने 50 हजार की बकरियां बेची थीं। रकम, सोने-चांदी के आभूषण दो संदूकों में रखे कीमती कपड़े आदि चोर चोरी कर ले गए। छानबीन करने पर घर से थोड़ी दूर खेतों में संदूक खुले पड़े मिले। इनमें रखी नगदी, जेवर व कीमती कपड़े गायब मिले। भीमसेन ने घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed