फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 person sick from food poisoning after eating choumin in firozabad

फिरोजाबाद: चाऊमीन खाने से बच्चों सहित 50 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
50 person sick from food poisoning after eating choumin in firozabad
बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में चाऊमीन खाने से तीन गांवों के करीब 50 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें बच्चे, महिलाएं, युवतियां शामिल हैं। सभी को स्वास्थ केंद्र फरिहा में भर्ती कराया गया है। चाऊमीन में क्या मिला था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार नगला गुमानी निवासी व्यक्ति गांव में चाऊमीन व पेटीज बेचने आता है। रविवार को उसने गांव नगला कढ़ेरू, नगला गुमानी, मोहम्मदपुर व आसपास के गांवों में चाऊमीन बेची थी। चाऊमीन खाने से बच्चों के साथ युवतियां, युवक और महिलाओं की हालत बिगड़ती चली गई। 
विज्ञापन


किसी को उल्टी-दस्त हुए तो किसी के मुंह से झाग निकलने लगे। सभी को फरिहा के स्वास्थ केंद्र पर लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जानकारी होते ही एंबुलेंस को भेजने के निर्देश दिए। एंबुलेंस के प्रभारी प्रशांत गुप्ता ने 10 एंबुलेंस भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका चल रहा उपचार

नगला कढ़ेरू निवासी सौव्यता (तीन) पुत्री श्रीकिशन, अशोक कुमार की दो बेटी वर्षा (18) रचना (17) व बेटा अनिकेत (आठ), संदीप (13) पुत्र विनोद, विश्नू (14) पुत्र सत्यपाल, बबिता (25) पत्नी टिंकू, गुड्डी देवी (50) पत्नी रमेशबाबू, रजनी (20) पुत्री हुकुम सिंह, सुधा (20) पुत्री राकेश बाबू, शिवा (12) श्यामपाल व सूरज (12) पुत्र रहीशपाल, शैलू (आठ) पुत्र विनोद, शालिनी (16) पुत्री मुकेश, अवनी (18) पुत्र निहाल सिंह, शशि (20) पुत्री निहाल सिंह, नगला गुमानी के रोशनी (22) पत्नी रविंद्र सिंह, प्रशांत कुमार (50) पुत्र विजय कुमार, मयंक (24) पुत्र विजय कुमार, हिमांशु (18) पुत्र राकेश कुमार, रोशनी (21) पत्नी विजय सिंह, मोहम्मदपुर निवासी विश्नू (12) आदि थे। 

फिरोजाबाद और टूंडला लेकर भागे परिजन 

नगला कढ़ेरू व नगला गुमानी के ग्रामीणों के मुताबिक कई लोग बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें फिरोजाबाद व टूंडला तक प्राइवेट डाक्टरों के पास उपचार कराने को ले जाने को मजबूर हुए। ग्रामीणों का कहना था कि फरिहा के सरकारी अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है।

'जांच कराई जाएगी'

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एसके दीक्षित ने बताया कि ग्राम नगला गुमानी व नगला कढ़ेरू में चाऊमीन खाने से कुछ बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। मौके पर जाटऊ व खैरगढ़ की टीमों को भेजा है। 

एसीएमओ डॉ. कुलदीप तोमर के साथ एबुलेंस को मौके पर भेजा है। सभी को बेहतर उपचार दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजेंगे। चाऊमीन में ऐसा क्या मिला था जिससे लोग बीमार हुए इसकी भी जानकारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed