फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 days eclipse is being observed on auspicious works from today

Agra News: मांगलिक कार्यों पर आज से लग रहा 50 दिन का ग्रहण

Tue, 14 Mar 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
50 days eclipse is being observed on auspicious works from today
कासगंज। मांगलिक कार्यो पर बुधवार से 50 दिन का ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन से एक माह के लिए खरमास शुरू हो जाएगा। इसी बीच एक अप्रैल से देव गुरू बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। जो तीन मई तक अस्त रहेंगे।
विज्ञापन

होलाष्टक के बाद 8 मार्च से मांगलिक कार्यों का दौर शुरू हुआ था, एक सप्ताह के लिए ही मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सका। अब बुधवार से खरमास का आरंभ हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। खरमास के समाप्त होने से पहले ही गुरुदेव बृहस्पति भी 32 दिन के लिए अस्त हो जाएंगे। जो 3 मई तक अस्त रहेंगे।
विज्ञापन

खरमास एवं देव गुरू अस्त हो जाने का असर मांगलिक कार्यों पर पड़ेगा। 3 मई तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेगा। 4 मई से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। दो माह तक मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन का मौका मिलेगा। जुलाई से चतुर्मास शुरू हो जाएंगे। जिससे फिर से चार माह के लिए मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। 22 नवंबर के बाद ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, नामकरण, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए व्यापार का आरंभ, वधू प्रवेश, सगाई, विवाह आदि कोई भी कार्य खरमास एवं देव गुरू के अस्त रहने तक नहीं हो सकेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरमास 15 अप्रैल को शुुरू हो जाएंगा। जो 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच 1 अप्रैल से देव गुरू अस्त हों जाएंगे। खरमास में काई भी मांगलिक कार्य नहीं होता। देव गुरू को मांगलिक कार्यो का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अस्त होने पर भी कोई मांगलिक कार्य नहीं होता। 50 दिन के लिए मांगलिक कार्य बाधित हो रहे हैं। मुकंद बल्लभ भट्ट ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed