फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 candidates remained absent in CBSE 10th English exam

Agra News: सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा में 50 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
50 candidates remained absent in CBSE 10th English exam
शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में परीक्षा​र्थियों को मंगल तिलक लगातीं ​शि​क्षिका।
मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। शनिवार को 10वीं अंग्रेजी और 12वीं उद्यमिता विकास की परीक्षा कराई गई। 10वीं की परीक्षा में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं 12वीं में एक मात्र परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षार्थियों को मंगल तिलक लगाकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा नियुक्त मैनपुरी जनपद के सिटी समन्वयक डाॅ. राम मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पंजीकृत 524 में से 8, सीआरबी पब्लिक स्कूल में 477 में से 8, जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 370 में से 1, सेंट मैरी स्कूल में 477 में से 5, केपी चिल्ड्रन्स एकेडमी बेवर में 240 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसएसडी एजूकेशनल एकेडमी घिरोर में 339 में से 8, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 500 में से 7, डाॅ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में 537 में से 7, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में 508 में से 1, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में 257 में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 12वीं की उद्यमिता विकास की परीक्षा में सेंट मैरी स्कूल में पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में से 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। डॉ. राम मोहन ने बताया कि मैनपुरी जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल एवं सीबीएसई द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed