{"_id":"6b1f9245b4e478b1c676548c045cf25c","slug":"5-days-baloon-festival-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरंगी हुअा अासमां, बैलून से दीदार ए ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरंगी हुअा अासमां, बैलून से दीदार ए ताज
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को हॉट एयर बैलून में से दीदार ए ताज कुछ अनूठा रहा। सुबह 6:45 पर धुंध की चादर को चीरते हुए सूरज की किरणें जब संगमरमरी ताजमहल को सुनहरा बना रही थी, तब 800 फीट की ऊंचाई से ताज का यह अक्स हमेशा के लिए दिल में बस गया। ताजनगरी में एडवेंचर टूरिज्म के प्रमोशन के लिए शनिवार से शुरू हुए ताज बैलून फेस्टिवल में ताज और किले के बीच यमुना की तलहटी से एक साथ 15 बैलून ने उड़ान भरी तो आगरा का आसमान सतरंगी हो गया। करीब 2,200 फीट ऊंचाई तक बैलून ने उड़ान भरी और बरौली अहीर के बगदा एवं श्यामो गांव में लैंडिंग की। पहली बार आगरा में हुए इस फेस्टिवल में पर्यटकों के जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फेस्टिवल को 16 नवंबर से दो दिन और बढ़ाते हुए 18 नवंबर तक कर दिया है।
शनिवार सुबह छह बजे से ही हाथीघाट की ओर यमुना की तलहटी में हॉट एयर बैलून की तैयारियां शुरू कर दी गईं। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाड़ा, अमेरिका, दुबई से आए बैलूनिस्ट के साथ पर्यटकों ने ताजमहल से 500 मीटर दूर से उड़ान भरी। हवा के साथ हॉट एयर बैलून सर्किट हाउस, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, टीवी टावर होते हुए बरौली अहीर केपास बगदा गांव तक पहुंचे। कुछ बैलून बगदा में तो एक बैलून श्यामो गांव के पास सोने की गढ़ी में उतरा। 400 केवी और 765 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के कारण दो बार बैलून लैंड करने की जगह फिर उड़ान भरने को मजबूर हुए। डीएम पंकज कुमार ने पत्नी एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया और बच्चों के साथ बैलून की उड़ान का रोमांच महसूस किया।
18 नवंबर तक चलेगा फेस्टिवल
14 से 16 नवंबर तक ताज बैलून फेस्टिवल तय किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 17 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद के चलते यह दो दिन और यानी 18 नवंबर तक केलिए बढ़ा दिया गया। डीएम पंकज कुमार के मुताबिक ,एयरफोर्स ने इसके लिए अनुमति दे दी है। 16 नवंबर की शाम को होने वाला म्यूजिकल कंसर्ट भी अब समापन पर ही होगा। हॉट एयर बैलून के लिए 250 डालर यानी 17 हजार रुपये की टिकट होने के बाद भी बंपर बुकिंग रही है। शाम को पीएसी मैदान में नाइट ग्लो कंसर्ट हुआ, जिसमें रोशनी से नहाए बैलून से 70 फीट ऊंचाई से लोगों को नजारा दिखाया।