फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   495 of Panchayat member, six nomination papers of Pradhan were sold

पंचायत सदस्य के 495, प्रधान के छह नामांकन पत्र बिके

Thu, 03 Jun 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
495 of Panchayat member, six nomination papers of Pradhan were sold
मैनपुरी। पंचायत उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन छह ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि तीन में बिक्री का खाता नहीं खुल सका। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 495 और प्रधान पद के छह नामांकन पत्र पहले दिन बिके।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। घिरोर और कुरावली ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत में प्रधान का चुनाव होना है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र की बिक्री के पहले दिन कुरावली के गांव नगला ऊसर के प्रधान पद के लिए तीन और घिरोर के गांव नसीरपुर में प्रधान पद के लिए तीन नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

छह ब्लॉकों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 495 नामांकन पत्र बिके। इसमें कुरावली में सर्वाधित 148 और मैनपुरी में सबसे कम दो नामांकन पत्र बिके। जागीर, बरनाहल और करहल ब्लॉकों में पहले दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ब्लॉकवार कुल बिके ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र
-कुरावली-148
-मैनपुरी-02
-घिरोर-47
-किशनी-122
-सुल्तानगंज-74
-बेवर-102
-जागीर-0
-बरनाहल-0
-करहल-0
----
वर्जन
सभी ब्लॉकों पर बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन छह ब्लॉकों से बड़ी संख्या में नामांकन पत्र बिके हैं।
-ईशा प्रिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed