फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   49% candidates opted out of the LT grade exam.

Agra News: एलटी ग्रेड परीक्षा से 49 फीसदी अभ्यर्थियों ने किया किनारा

Sun, 18 Jan 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
49% candidates opted out of the LT grade exam.
परीक्षा देने जाते अभ्यर्थी
आगरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) परीक्षा-2025 के पहले दिन शनिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 49 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 8,672 अभ्यर्थियों में से केवल 4,380 ने ही परीक्षा दी। वहीं 4,292 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 8,497 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,332 ने परीक्षा दी, जबकि 4,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक एवं सहायक कक्ष निरीक्षक तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों के माध्यम से निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा से दूर रहने को लेकर भी चर्चा रही। आरबीएस कॉलेज के बीएड विभाग के अध्यक्ष बसंत सिंह ने कहा कि भर्ती न निकलने के कारण रुचि कम हो गई है। 2018 के बाद अब परीक्षा कराई गई है।

----------------

आज भी होगी परीक्षा
एलटी ग्रेड परीक्षा रविवार को भी होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रथम पाली में 20 केंद्रों तथा द्वितीय पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed