फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4726 students will give CBSE board exam at seven centers

Agra News: सात केंद्रों पर 4726 विद्यार्थी देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

Tue, 03 Jan 2023 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
4726 students will give CBSE board exam at seven centers
एटा। जिले में 10वीं के 2675 और 12वीं के 2051 विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने वर्ष 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। एटा में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जहां 21 मार्च को खत्म होंगी। वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का अंतिम प्रश्नपत्र पांच अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

इस बार जिले के 472 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तिथियां जारी होते ही विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क पूरा कराना होगा। इसके लिए विषय अनुसार शेड्यूल संबंधित स्कूल ही जारी करेंगे।
विज्ञापन

दोनों कक्षा की परीक्षाएं सुबह की पाली में ही होंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेंगे परीक्षा केंद्र
केंद्रीय विद्यालय, असीसी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल, अवागढ़ पब्लिक स्कूल अवागढ़, ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, डॉ. लोकमन दास को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed