फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   46 corona infected including businessmen, policemen, health workers

कारोबारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सहित 46 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
46 corona infected including businessmen, policemen, health workers
कासगंज। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कासगंज शहर बढ़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। लोगों के बीच लापरवाही बरकरार है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी टेस्टिंग का दायरा नहीं बढ़ पा रहा। सोमवार को जिले में 46 संक्रमित मिले जिसमें परचून कारोबारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग छात्राओं सहित ग्रामीण भी संक्रमित मिले। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। लक्षण वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि बिना लक्षणों वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में एंटीजन किट से 945 जांचें हुईं। जिसमें 44 संक्रमित मिले। जबकि 500 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनका परिणाम बाद में आएगा। कासगंज शहर कोरोना का सबसे बड़ा स्पॉट बनता जा रहा है। शहर में परचून कारोबारी, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, पुलिस लाइन के कर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। शहर में कुल 24 मामले आए हैं। जबकि सहावर में 4 और गंजडुंडवारा में 6 संक्रमित मिले हैं। अमांपुर और सिढ़पुरा में 5-5 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में ग्रामीण भी शामिल हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। कोरोना की जांच भी व्यापक तरीके से नहीं हो पा रही। बढ़ते संक्रमण के बावजूद रूटीन में ही जांच की जा रही हैं, जबकि जांच बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed