{"_id":"6771837853ed8def6f09e30b","slug":"45-wanted-and-arrested-after-running-the-campaign-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129462-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अभियान चलाकर पकड़े 45 वांछित और वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अभियान चलाकर पकड़े 45 वांछित और वारंटी
Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश के क्रम शनिवार को जिले भर से 45 वारंटी और वांछित गिरफ्तार किए गए। सभी को चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। सबसे अधिक गिरफ्तारी में करहल थाने ने 13 अपराधी पकड़े।
पुलिस अधीक्षक की ओर से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट जारी होने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रभारी निरीक्षक प्रतिदिन गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी रखे हुए हैं। शनिवार की रात चलाए गए अभियान के तहत करहल पुलिस ने 13 वांछित और वारंटी गिरफ्तार किए। दूसरे नंबर पर बरनाहल पुलिस ने 5 अपराधी पकड़े।
रविवार को पुलिस लाइन से सभी वांछित वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कई अपराधी दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे थे वहीं कुछ के न्यायालय गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। ऐसे 45 अपराधी रविवार को संबंधित न्यायालय में पेश किए गए हैं। आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।