फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   44 lakh rupees stolen from three houses, accused caught on CCTV camera

दिवाली की रात चोरों का तांडव: तीन घरों के तोड़े ताले, 44 लाख का माल किया साफ; सीसीटीवी में हुए कैद

Wed, 22 Oct 2025 08:30 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 08:30 AM IST
सार

दिवाली की रात जहां लोग लक्ष्मी मां के पूजन की तैयारी कर रहे थे, वहीं चोरों ने उनके घरों के ताले तोड़ दिए।  ट्रांस यमुना इलाके में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। करीब 44 लाख रुपये के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
44 lakh rupees stolen from three houses, accused caught on CCTV camera
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में दिवाली पर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। आरओ संचालक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और एक रिटायर्ड दरोगा के घर वारदात की। चोर करीब 44 लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले गए। घटना से लोगों में आक्रोश है। एक परिवार को बेहोश भी कर दिया। वहीं तीन दुकानों में भी चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन


प्रकाश पुरम, टेढ़ी बगिया निवासी ग्रीन सिंह का आरओ के पानी की सप्लाई का कारोबार है। बड़े बेटे अमित कुमार ने बताया कि रात में दिवाली मनाने के बाद परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात तकरीबन 2 बजे नकाबपोश एक चोर घर में घुस गया। घर में छह लोग थे। चोर ने नशे का पदार्थ सुंघा दिया। इससे किसी को होश नहीं रहा। चोरी के बाद चोर छत पर गया। इसके बाद पड़ोसी सुभाष बघेल के घर में कूद गया। आहट सुनकर परिजन जाग गए। इस पर चीखपुकार मच गई। इस पर चोर छत से कूद गया और भाग निकला। सुभाष ने ग्रीन सिंह के घर में आवाज लगाई। तब परिजन को पता चला। चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, दो लाख रुपये चोरी कर लिए। जेवर की कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एक कैमरे में चोर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना विकास नगर कॉलोनी निवासी उमेश चंद्र गौतम के यहां हुई। वह मूलरूप से आंवलखेड़ा के रहने वाले हैं। 27 साल से परिवार सहित यहां पर रह रहे हैं। 30 मार्च को जल निगम से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी, दो बेटी और दो बेटे हैं। छोटे बेटे सुधीर की शादी की तैयारी चल रही है। इसके लिए घर में सोने-चांदी के आभूषण लाए थे। बेटे कृष्णकांत ने बताया कि मां वृंदावन में मामा के घर के उद्घाटन में गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे जब वो उठे तो देखा कि कमरे की कुंडी अंदर से बंद है। पिता और भाई को आवाज दी तो उन्होंने गेट खोला। अंदर पहुंचने पर देखा कि अलमारी का ताला टूटा है। मास्टर चाबी फंसी हुई थी। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से चोर 24 लाख के सोने और चांदी के आभूषण के साथ 40 हजार रुपये ले गया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गया। एक चोर रात तकरीबन 2 बजे आता है। पड़ोसी के मकान की छत से उनके घर में कूदता है। तड़के 4:17 बजे बाहर निकलता है। छत पर उसका बैग भी मिला। घटना से उमेश गौतम और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।


दुकानों में सो रहे थे व्यापारी, चोरी में असफल रहा चोर
 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की टेढ़ी बगिया चौकी से महज 250 मीटर की दूरी में नकाबपोश चोर ने 100 फीट रोड स्थित तीन दुकानों की छत तोड़कर चोरी की कोशिश की। मगर व्यापारी दुकान में ही थे। खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। सोमवार रात तकरीबन 1:20 बजे टेढ़ी बगिया चौकी के सामने स्थित नवीन गारमेंट्स की दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसी तरह विनोद कुमार की बाबा मोबाइल की दुकान में चोरी की कोशिश की गई। परिवार दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है। खटपट सुनकर वह दुकान की छत पर पहुंचे। एक चोर लोहे की सब्बल से छत तोड़ने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर भाग गया। सामान भी छोड़ गया। इसी तरह कोमल हलवाई की मिठाई की दुकान में भी घुसने की कोशिश की गई।



रिटायर्ड दरोगा के घर से 12 हजार रुपये चोरी
ट्रांस यमुना क्षेत्र के प्रकाश पुरम में मंगलवार देर रात रिटायर्ड दरोगा के घर में नकाबपोश चोर छत के रास्ते से घुस गया। पैंट की जेब से 12 हजार रुपये निकाल ले गया। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद भी हो गया है। प्रकाश पुरम निवासी चंदन सिंह 2016 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को दिवाली मनाने के बाद परिवार सहित सो गए थे। देर रात करीब एक बजे चोर छत के रास्ते घर में घुस आया। उसने पहले खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से 12 हजार चोरी कर लिए। इसके बाद अलमारी खंगाली, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह करीब छह बजे परिजन जागे तो जानकारी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed