फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 thousand students will be involved in special and re-examination

42 हजार छात्र-छात्राएं विशेष व पुनर्परीक्षा में शामिल होंगे

Fri, 24 Dec 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
42 thousand students will be involved in special and re-examination
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की विशेष और पुनर्परीक्षा 28 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा में करीब 42 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हाेंगे। छूटे हुए छात्रों को विशेषज्ञ परीक्षा का फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया था, जिसकी अवधि 21 दिसंबर को समाप्त हो गई। इस दौरान 900 फॉर्म भरे गए थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। प्रवेशपत्र 26 या 27 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। नोडल केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आगरा कॉलेज में आगरा जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीएसए कॉलेज, मथुरा में संबंधित जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, केए कॉलेज, शिकोहाबाद में फिरोजाबाद जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, पीसी बागला कॉलेज, हाथरस में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, जेएलएन कॉलेज, एटा में संबंधित जिले के अलावा कासगंज के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, चित्रगुप्त कॉलेज, मैनपुरी में संबंधित जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पाली में सुबह 10:00 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में बीए, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल, बीएससी के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र और एमए, एमएससी, एमकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed