फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 cases settled in pre trial lok adalat

Agra News: प्री ट्रायल लोक अदालत में 42 मामले निस्तारित

Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
42 cases settled in pre trial lok adalat
मैनपुरी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए मंगलवार को दीवानी में प्री ट्रायल लोक अदालत लगाई गई। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने बिजली विभाग के लंबित मुकदमों की सुनवाई की। समझौते के आधार पर 42 मामलों का निस्तारण किया गया।

स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में मंगलवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय क्षेत्र के थाना करहल, बरनाहल, घिरोर, कुरावली, दननाहार, औंछा के सूचीबद्ध 42 मुकदमों की सुनवाई हुई। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय दीपक मिश्रा, बिजली विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया, आकांक्षा दुबे ने बिजली विभाग के मुकदमों में पैरवी की। सूचीबद्ध 42 मुकदमों का समझौते से निस्तारण किया गया। उपभोक्ताओं ने 46000 रुपये जमा कराए।
विज्ञापन



19 मार्च को भी होगी सुनवाई
बिजली विभाग के लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए 19 मार्च को भी प्री ट्रायल लोक अदालत लगेगी। 19 मार्च को विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के थाना कोतवाली और एलाऊ के मुकदमों का स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह द्वारा आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed