फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मंगलामुखी का चेला 60 लाख के जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

मंगलामुखी का चेला 60 लाख के जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 May 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मंगलामुखी का चेला 60 लाख के जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज
डैमो
मथुरा। मंगलामुखी गुरु के 60 लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ करके उसका चेला फरार हो गया। यह मामला थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) का है। मंगलामुखी गुरु ने अपने मंगलामुखी चेले के खिलाफ थाना गोविंदनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर पुलिस आरोपी चेले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) निवासी मुन्नाबाई मंगलामुखी के घर पर दो मंगलामुखी पूजा और कामनी रहते थे। मुन्नाबाई मंगलामुखी किसी काम से बाहर गया तो मंगलामुखी अपने चेले पूजा को घर की रखवाली के लिए छोड़ गया। वह लौटा आया तो देखा चेला लापता था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दो से ढाई किलो सोने के जेवरात भी गायब थे।
विज्ञापन
मंगलामुखी मुन्नाबाई ने चेले की तलाश की, पर उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। मुन्नाबाई ने थाना गोविंदनगर में चेले पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गोविंदनगर पुलिस ने चेले पूजा की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो से ढाई किलो सोने के जेवरात पर हाथ साफ करने का आरोप मंगलामुखी मुन्नाबाई के चेले पूजा पर लगा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जेवरात की कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed