फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   रायफल लूटते समय चली गोली, निजी गार्ड की मौत

रायफल लूटते समय चली गोली, निजी गार्ड की मौत

Thu, 31 Jan 2019 10:38 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
रायफल लूटते समय चली गोली, निजी गार्ड की  मौत
लूट - फोटो : self
करहल(मैनपुरी)। बाइक सवार लुटेरों ने निजी गार्ड की रायफल लूटने की कोशिश की। इस बीच गार्ड लुटेरों से भिड़ गया। छीनाझपटी में गोली चलने से गार्ड की मौत हो गई। वहीं लुटेरे रायफल लूटकर फरार हो गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव दलपुरा निवासी 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामौतार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के करहल स्थित टोल प्लाजा पर गनमैन के रूप में तैनात था। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी करने के बाद करहल कस्बा स्थित रिश्तेदार के घर पैदल जा रहा था। इटावा-मैनपुरी बाईपास पर नगला रते के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने वीर सिंह को घेरकर रायफल लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जैसे ही लुटेरों ने युवक के हाथ से रायफल छीनी वह उनसे भिड़ गया। इसी बीच लुटेरों ने तमंचा और पिस्टल की बट से हमला कर दिया। छीनाझपटी में रायफल से दो फायर हुए और वीर सिंह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक लुटेरे रायफल लूटकर फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सैफई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं जिले में अलर्ट जारी कर लुटेरों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


रिश्तेदार के यहां रुकता था युवक
टोल पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार वीर सिंह रात के समय करहल में बाबूराम भट्ठा के पास रहने वाले रिश्तेदारों के घर रुक जाता था। वह अपनी रायफल भी यहीं रखता था। गुरुवार शाम को ड्यूटी करने के बाद वह रिश्तेदार के ही घर जा रहा था, तभी भट्ठे से पहले वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर आई चोट
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत गोली लगने से हुई है। वहीं पुलिस दो फायर होने की बात तो स्वीकर कर रही है, लेकिन गोली लगने से मौत होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक के सिर और मुंह में चोट के निशान हैं। गोली जैसा निशान नजर नहीं आ रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रही है।


बाइक सवार लुटेरों ने रायफल लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। युवक के सिर और मुंह पर चोट के निशान हैं। गोली लगने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed