{"_id":"5c531414bdec2273903317f0","slug":"41548948500-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत
विज्ञापन
डेमाे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। हरनौल-मांट रोड पर सती मंदिर के निकट घायल अवस्था में पड़े मिले व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पप्पू (46) पुत्र हरीराम निवासी हरनौल बुधवार को मोपेड से किसी काम से वृंदावन गया था।
हरनौल-मांट रोड पर सती मंदिर के निकट ग्रामीणों को वह शाम को सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला। फसल की रखवाली को जा रहे किसानों ने पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे हॉस्पीटल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार की प्रात: सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन व ग्रामीण उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया। पप्पू के एक पुत्र है, उसकी दोनों किडनी खराब हैं। पप्पू पुत्र के इलाज के लिए पूर्व में अपना खेत भी बेच चुका था। चर्चा है कि पप्पू ने 80 हजार रुपये मंगलवार को बैंक से निकाले थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मोपेड स्टैंड पर खड़ी थी और स्टार्ट थी। पप्पू के सिर एवं आंखों पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोतवाली प्रभारी सुरीर महेंद्र कुमार का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।